नवाबगंज: डीएम कार्यालय पर भाकियू महात्मा टिकैत ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा की अगुवाई में गुरुवार को करीब 11 बजे किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।ज्ञापन में धान खरीद,रवी फसलों में गेहूं और सरसों की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया जाए,आलू के गिरते दामों को लेकर किसानों को राहत पैकेज की घोषणा शामिल है।