शिवगंज: रिवर फ्रंट गार्डन में आयोजित योग कार्यशाला, विद्यार्थियों ने लिया योग से जुड़ने का संकल्प
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे 50 दिवसीय काउंटडाउन शिविर के तहत शनिवार को रिवर फ्रंट गार्डन में आयुष नर्सेज महासंघ के बैनर तले योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयुर्वेद निदेशालय अजमेर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय शिवगंज के योग प्रशिक्षक कल्