प्रतापगढ़: लेजर शो में जीवंत हुआ महावीर स्वामी का जीवन दर्शन, अहिंसा के संदेश से गूंजा प्रतापगढ़
भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर प्रतापगढ़ में भव्य आयोजन हुआ, जहां आधुनिक लेजर शो के जरिए उनके जीवन और संदेश को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। शहर के दीपेश्वर तालाब पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लेजर लाइट शो रहा, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा के सिद