सरोजनी नगर: अमौसी, सरोजनी नगर एवं बन्धरा स्थित औद्योगिक इकाइयों में जल भराव की समस्या को लेकर मंडलायुक्त ने दिए दिशा निर्देश
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज बुधवार की शाम 4:30 बजे लगभग मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र अमौसी, सरोजनी नगर एवं बन्धरा स्थित औद्यागिक इकाईयों में जल भराव की समस्या पर अध्यक्ष महोदया द्वारा तत्कालिता के दृष्टिगत यूपीसीडा को वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व समस्याओं को हल करने की बात कही।