छोटी सरवन: दानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रार्थी की बेटी बीना के कहीं चले जाने के मामले में दानपुर थाना में मामला दर्ज
दानपुर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार शाम को प्रार्थी की बेटी घर पर बिना बताए कहीं चली गई जिस पर प्रार्थी ने आज मंगलवार सुबह 10 बजे दानपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करली है। प्रार्थी की बेटी की तलाश करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।