कामां: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कामां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन ओवरलोड वाहन जब्त, एक चालक गिरफ्तार
कामां पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी अभियान के तहत अवैध व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अंबेडकर सर्किल के पास तीन ओवरलोड वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी। नियम अनुसार कार्यवाही जारी है।