हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने नशे में इस्तेमाल होने वाले 9000 कैप्सूल किए जब्त, मामला दर्ज हुआ
टाउन थाना पुलिस ने नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशे में इस्तेमाल होने वाली गैर एनडीपीएस घटक की प्रतिबंधित श्रेणी के नौ हजार कैप्सूल जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि एएसआइ कमलजीत सिंह ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक युवक की तलाशी ली। उसके कब्जे से कैप्सूल बरामद हुए।