बरियातु: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
बारियातू थाना पुलिस ने क्षेत्र के इंदुआ ग्राम में छापामारी कर एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया। गुरुवार दोपहर 3 बजे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समोधी यादव के पुत्र उमेश यादव एवं सुरेश यादव शामिल है। जो क्रमशः थाना कांड संख्या 05/2023 एवं 03/2026 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है।