सतबरवा: सतबरवा में पेयजल संकट: पोची में चापाकल खराब, नाले से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र की जनता इन दिनों पेयजल के बिना बेहाल हैं। प्रखंड क्षेत्र की 10 पंचायत क्षेत्र में पानी की घोर समस्या बन गई है। चापाकल खराब है। अधिकारी मौन हैं। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि उन्होंने कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा है, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई है।