जसवंतनगर: जसवंतनगर के एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भतौरा मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग घर पर अकेली थी। तभी गांव का युवक अलकेश घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर नाबालिग जान बचाकर भागी। शिकायत पर पिता ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने जसवंत नगर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।