नापासर का मुख्य बाजार बना कीचड़ का दलदल, विकास के दावों की खुली पोल
नापासर। हर बारिश के बाद नापासर के मुख्य बाजार की तस्वीर नहीं बदलती, बल्कि बदहाल हो जाती है। मुख्य बाजार की गली में फैले कीचड़ ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोपहिया वाहन फिसलने के डर से गुजर रहे हैं, जबकि पैदल चलना भी चुनौती बन गया है।
स्थानीय लोग वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यही है कि बारिश होते ही बाजार की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और नापासर के लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी?