बहराइच: नानपारा बाईपास दूध डेयरी के पास ट्रक की ठोकर से बेटे की हुई मौत, पति - पत्नी हुए घायल
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास दूध डेयरी के पास बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। नानपारा पुलिस ने बताय की मामले की जांच की जा रही है।