बहराइच: प्रथम अपर जिला जज की अदालत में हत्या मामले के अभियुक्त को दिया दोषी करार सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने साल 2015 में गला रेत कर हत्या करने के मामले के आरोपी को गुरुवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 14 फरवरी 2015 की है जब आरोपी फैय्याज अली ने साबिर अली की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। इसके बाद नानपारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।