बहराइच: बहराइच सदर तहसील सहित जनपद की सभी तहसीलों में 2 मार्च को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस
बहराइच जनपद के सभी तहसीलों मे आयोजित होने वाली संपूर्ण समाधान दिवस की श्रृंखला में 2 मार्च को तहसील सदर साहित्य जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीआईओ ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि तहसील महसी में जिलाधिकारी व तहसील नानपारा में अपर जिलाधिकारी तथा अन्य तहसीलों मे एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न होगा।