बहराइच: बसीरगंज में महाराष्ट्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कई सालों से रह रहा था मामा के साथ
शहर के मोहल्ला बजीरगंज निवासी एक व्यक्ति के यहां उसका भांजा वर्षों से रहता था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मामा के घर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुड़ गई है।