कोरांव: विधायक राजमणि कोल ने कोहड़ार मंडल में सिंचाई विभाग के कार्यालय और विद्यालय में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने सोमवार को दो स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर और एक निजी विद्यालय में पौधे लगाए। विधायक कोल ने दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।