सुपौल: सुपौल सदर अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अहम बैठक, पार्किंग, आईसीयू और जलनिकासी पर हुए निर्णय
Supaul, Supaul | Apr 2, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण