हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने 5 साल से फरार NDPS मामले में 15 हजार के इनामी आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
एनडीपीएस act के मामले में पिछले 5 साल से फरार आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इस महिला पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था । हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।