हमीरगढ़: हमीरगढ़ के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
गंगरार थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी महिला शनिवार रात 10:00 बजे अपने रिश्तेदार के साथ भीलवाड़ा भीलवाड़ा में सामाजिक कार्य से आई हुई थी वापस गणेशपुरा की ओर जाते समय हमीरगढ़ के समीप से बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|