मुरैना नगर: दुर्गापुरी कॉलोनी में युवक से मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा की दुर्गापुरी कॉलोनी में बीती रात मामूली विवाद पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।भूरा कुशवाह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रामनिवास रजक और भगवानदास रजक के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि दोनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।