जमुई: मनिअड्डा जेल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल, दोनों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनिअड्डा जेल के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रक को पकड़ लिया गया और घायल दोनों पिता- पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।