चित्तौड़गढ़: भेरड़ा माइंस की पाइपलाइन सप्लाई के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने भोईखेड़ा का किया मुआयना
चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा में भेरड़ा माइंस का मीठा पानी क्षेत्र को मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के लिए भेजा था। वहीं, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करके कार्य को जल्द शुरू करने के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।