चित्तौड़गढ़: 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम पशु चिकित्सालय में हुआ आयोजित, जिला प्रमुख ने दिखाई हरी झण्डी
1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम शनिवार को पशु चिकित्सालय में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग की ओर से किया गया। भारत सरकार की केन्द्रीय प्रवर्तित योजना अंतर्गत 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का राज्य स्तर पर लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है। इसी के तहत जिला स्तर पर जिला प्रमुख ने वाहनों को हरी झण्डी दिखाई है।