चित्तौड़गढ़: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मेवाती ने सावा के एमडी शेख को दिया प्रदेश महामंत्री का दायित्व
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती ने सावा के एम.डी.शेख़ को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया । शेख वर्तमान में मोर्चा जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी के चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री शेख ने भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।