मानिकपुर: चित्रकूट के मालिन टंकी में कॉलेज की छात्राओं से शोहदों द्वारा की गई छेड़छाड़ में दो आरोपियों पर विधिक कार्रवाई
मानिकपुर थाना क्षेत्र की सरैया चौकी पुलिस ने छात्राओं से जातिसूचक टिप्पणी, अभद्रता और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने धारा 352, 351 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सोमवार शाम 5:30 बजे दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।