गाण्डेय: अहिल्यापुर थाना में ऐनुल हक ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला, पुलिसकर्मी रहे मौजूद
Gandey, Giridih | Apr 13, 2026
सोमवार सुबह करीब 11 बजे अहिल्यापुर थाना में ऐनुल हक ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना जरूरी है।