सिधौली: सिधौली नगर पंचायत को मिली बड़ी सफलता, स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर 22वां और मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया
सिधौली आदर्श नगर पंचायत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर 22वां स्थान मिला है। साथ ही लखनऊ मंडल और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया।