बोध गया: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी 1 मई को बोधगया में 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह में होंगे शामिल
Bodh Gaya, Gaya | Apr 23, 2026 बोधगया के महाबोधि मंदिर से बीटीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सम्राट चौधरी से पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को 1 मई को आयोजित होने वाली 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने किया।