गुलाबगंज: विदिशा-गुलाबगंज और गुलाबगंज-गंजबासौदा मार्ग पर सीसी रोड के बीच आए गैप को भरने की प्रक्रिया हुई तेज,रूकेगे हादसे
गुलाबगंज को जोड़ने वाले विदिशा मार्ग और गंजबासौदा मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण करीब एक दशक पहले किया गया था सीसी रोड के निर्माण के दौरान यहां पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लापरवाही बढ़ती गई थी जिसके कारण रोड के बीचो-बीच लंबा गैप हो गया था 4 इंच से लेकर 6 से 10 इंच तक कई जगहों पर गैप होने की वजह से दो पहिया वाहन हादसो का शिकार होते थे, अब उसमे सुधार होगा।