मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वालों की तलाश में पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवक की मौत के बाद चला अभियान
Meerut, Meerut | Jan 8, 2025 मेरठ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत होने के बाद पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार रात में एसपी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ देहली गेट थाना क्षेत्र के वेली बाजार में छापेमारी की इस दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता या खरीदता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी