बीकानेर: हत्या के मामले में फरार 5 हजार के इनामी को देशनोक पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात के बाद कई शहरों में काटी फरारी
देशनोक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी गोपालाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा और मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, अहमदाबाद, गांधीनगर तथा बीकानेर शहर में फरारी काटता रहा। मामला 29 नवंबर 2025 का है, जब देशनोक में परचून व चाय की दुकान चलाने वाले अशोक