घाटमपुर: पतारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत ,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजन आनन फानन में निजी वाहन से सीएचसी घाटमपुर लाए,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।