नवाबगंज: स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र यशवर्धन तिवारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यशवर्धन स्कूल के लिए निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।