मंझनपुर: नया नगर द्वितीय में तीन दिन से चोक नाली बनी आफत, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, मोहल्ले के लोगों में बढ़ी नाराजगी
मंझनपुर मुख्यालय के नया नगर द्वितीय स्थित लगन गेस्ट हाउस वाली गली में नाली चोक होने से हालात बदतर हो गए हैं। नाली का गंदा पानी अब सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लगभग 1 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ह। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से नाली की सफाई नहीं कराई गई।