कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से ट्रक से टकराई, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
पंकज पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम गुरसिकरन, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़, अपनी बाइक से कासगंज की ओर से अलीगढ़ की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान थाना ढोलना के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने के बाद वह सामने से अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में घायल हुए युवक की इलाज़ के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।