कासगंज: ऑपरेशन दहन के तहत जिले में 1.55 करोड़ के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
कासगंज में “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपदीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 82 मामलों से संबंधित करीब ₹1.55 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार व कमेटी की मौजूदगी में आगरा स्थित प्लांट में इन्हें वैज्ञानिक तरीके से जलाकर नष्ट किया गया।