महरौनी: ग्राम सिंदवाहा में मामूली वाद विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम सिदवाहा में मामूली वाद विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।जो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वही वायरल होने वाला वीडियो लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। बरहाल मामले को लेकर महरौनी कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।