औरैया: 60 फीट ऊंचे रावण के दहन को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद, अपर एसपी, एसडीएम-सीओ समेत अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
विजयादशमी के पावन पर्व पर औरैया शहर के पुराने नुमाइश मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। पर्व के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिय