भगवानपुर: BPSC शिक्षिका ने खोला BPSC शिक्षक पति का काला सच? दहेज प्रताड़ना, दूसरी शादी और जान से मारने की धमकी का आरोप।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में कार्यरत एक बीपीएससी शिक्षिका ने अपने बीपीएससी शिक्षक पति पर दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला, पत्नी के रहते दूसरी शादी करने तथा सरकारी नौकरी खत्म कराने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे मामला सामने आने के बाद चर्चा तेज है।