सन्ना: बगीचा विकासखंड सहित जिले भर में नए शिक्षा सत्र 2026-27 का आगाज़ शाला प्रवेश उत्सव के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ
Sanna, Jashpur | Jun 16, 2026 बगीचा विकासखंड सहित जिले में नए शिक्षा सत्र 2026-27 का आगाज़ शाला प्रवेश उत्सव के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। स्कूल खुलते ही बच्चों की किलकारियों से परिसर गुलजार हो उठे। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्पमाला और गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें और गणवेश भी वितरित किए गए।