बड़हिया: प्रतापपुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ना मामले में पति, सास एवं श्वसुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़हिया थाना की पुलिस ने प्रतापपुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में अभियुक्त बनाए गए पति,सास एवं श्वसुर को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 12:30 बजे उसे बड़हिया थाना पेशी से के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में पति भवानी शंकर स पूनम देवी व श्वसुर पवन सिंह गिरफ्तार हुए. बड़हिया थाना में कांड संख्या 160/26 दर्ज किया गया है.