निवाली: भील आमदा में बिजली गिरने से नारियल के पेड़ में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्राम भील आमदा में एक नारियल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से अचानक आग लग गई। यह घटना पूर्व सरपंच बाबूलाल मोरे के घर के पीछे स्थित नारियल के पेड़ पर हुई, वहीं आग लगने और हवा के साथ बिखरती हुई चिंगारीयों को देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के फलिया व ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे थे।