कासगंज: कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार दोपहर 1 बजे जनपद कासगंज में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने भाजपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।