देवबंद: नागल पुलिस ने बंद मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोचा, पम्पिंग सेट बरामद, साथी की तलाश जारी
सहारनपुर के थाना नांगल पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक वांछित शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक पम्पिंग सेट भी बरामद किया है। ग्राम आमकी दीपचन्दपुर निवासी मेधवेन्द्र सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर ट्यूबवेल के छह नल और 15 कुंतल लोहा चोरी कर लिया है।