SP राहुल भाटी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिनगा में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। वहीं इस दौरान मारपीट, जमीनी, महिला संबंधी, प्रकरणों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।