हिण्डौन: करौली में 'अपना घर आश्रम' में 85 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क उपचार
करौली के 'अपना घर आश्रम' में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की टीम ने 85 प्रभुजियों का मानसिक परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त उपचार व परामर्श दिया। शिविर में मानसिक तनाव, अवसाद और स्किजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावित प्रभुजियों का विशेष ध्यान रखा गया।