चूरू: बादशाह कॉलोनी में करंट से झुलसे मासूम को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
Churu, Churu | Aug 2, 2025 चूरू शहर की बादशाह कॉलोनी में करंट हादसे के बाद शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी में 6 वर्षीय एक मासूम बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बादशाह कॉलोनी में एक मकान के पास लगे बिजली के पोल से घर मे करंट फैल गया।