चाचौड़ा: बीनागंज: 14 साल के नाबालिग के अपहरण का प्रयास, नसें काटी, पुलिस जांच जारी
Chachaura, Guna | May 22, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में दिल दहलाने वाली घटना। 22 मई को परिजनों ने कहा, 14 वर्षीय बेटा 21 मई शाम को दही लेने निकला था। दो बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया, आरोप है बेहोश कर ले गए दोनों हाथों की नसें काट दी। गंभीर हालत में बच्चे का उपचार जारी है। पुलिस ने अस्पताल में पूछताछ की। हालांकि बच्चा फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहा है पुलिस जांच कर रही है।