जांजगीर: जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, हसदेव नदी से जेसीबी किया गया जब्त
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनिज अमले ने केवा-नवापारा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान केवा-पिपर्दा के बीच हसदेव नदी में अवैध रेत खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया।खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन से जुड़े मामलों में खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के