विदिशा नगर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
विदिशा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे शहर के दुर्गा नगर चौराहे पर ऑटो चालकों की सघन जांच की जा रही है।इस दौरान ऑटो में जाली, गेट, ओवरलोडिंग, ड्राइवर का लाइसेंस और वाहन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 6 चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं ।